
प्रो. रामकिशोर सिन्हा को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
मांझी। नंदलाल सिंह कालेज जैतपुर-दाउदपुर के संस्थापक शिक्षक रहे प्रो. रामकिशोर सिन्हा ने दिल्ली स्थित एक निजि अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार को अंतिम सांस ली। वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। निधन की खबर मिलते हीं कालेज परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। उसके बाद कालेज के प्राचार्य डॉ केपी श्रीवास्तव की अध्यक्षता में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। प्राचार्य ने सेवानिवृत्त वरिष्ठ प्रोफेसर स्व. राम किशोर सिन्हा को नमन करते हुए उन्हें एक कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक बताया एवं उनके व्यक्तित्व की चर्चा की। कहा कि वे कालेज के किसी भी कार्यक्रम में पूर्ण तत्परता व आत्मीयता के साथ उपस्थित दर्ज कराते थे। 2003 में सेवानिवृत्त होने के बाद भी कालेज से उनका काफी लगाव था। शोक सभा में वरिष्ठ शिक्षक डॉ कमल, डॉ दिनेश पाल, डॉ आफताब आलम, डॉ श्रीभगवान ठाकुर, राकेश कुमार, स्वर्गदीप शर्मा, डॉ टी. गंगोपाध्याय, डॉ आशीष कुमार, जीडी राठौर, डॉ दिनेश पाल, वसीम रजा, मुस्तईज़ आलम, डॉ आशीष प्रताप सिंह, डॉ रूबी चन्द्रा, मृत्युंजय सिंह, आलोक सिंह, आज़ाद भगत सिंह, संजय सिंह, राजीव सिंह, चारु, राजकुमार आदि ने शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।




Recent Comments