सारण:मशरक सेन्ट्रल बैंक में बुधवार को लिंक बाधित होने से परेशान थे खाताधारी 
मशरक (सारण) :
मशरक मुख्यालय अवस्थित सेन्ट्रल बैंक में बुधवार को लिंक एव विद्युत बाधित रहने के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा । लगन के दिन में नकद निकासी करने पहुँचे लोगो को देर शाम तक इन्तजार करने के बाद खाली हाथ लौटना पड़ा । दोपहर बाद दर्जनों उपभोक्ताओं ने जमकर शोर शराबा भी किया । खाताधारी मशरक के सुनिल कुमार पाण्डेय, शैलेश सिंह, प्रमोद सिंह, घोघिया के अजय तिवारी ने बताया कि बैंक में प्रतिदिन यही हालात रहता है । राशि जमा और निकासी के लिये भी दलालों से सम्पर्क करना पड़ता है । जिसे लेकर कई बार उच्चाधिकारियों से शिकायत करने पर भी कोई सुधार नही हो रहा है।