मढ़ौरा में पैक्स चुनाव की मतगणना में कुल 21 पदों में 03 निर्विरोध,16 निर्वाचित घोषित, व 02 की गिनती जारी

मढ़ौरा(सारण)
मंगलवार को प्रखंड के 21पैक्सों में से 18 पैक्स अध्यक्ष पद पर हुए मतदान के मंगल बार को गिनती सम्पन्न हुई । चुनाव के नतीजे मतगणना के बाद का निर्वाची पदाधिकारी द्वारा घोषित किया गया। जिसमें अधिकतर पुराने चेहरों पर मतदाताओं ने भरोसा जताया। तीन निर्विरोध पैक्स अध्यक्षों में तेजपुरवा से वकील प्रसाद यादव, गौरा से राम पुकार राय और हथिसार से मनोज कुमार सिंह का नाम शामिल है। जिन 18 पैक्स अध्यक्षों का चुनाव मतदान प्रक्रिया से शांतिपूर्ण रूप से सोमवार को हुई थी उसके नतिजे को लेकर मतगणना कक्ष के पास मंगलवार को सुबह से ही जुटान बढ़ने लगा था।
मतगणना में नरहरपुर से सुदामा राय अपने निकटतम प्रत्याशी संजय राय को 300 से अधिक मतों से पराजित कर पैक्स अध्यक्ष के पद पर काबिज रहे । बरदहिया से नागेंद्र राय, शिल्हौड़ी से अभिषेक कुमार उर्फ जुगनु राय ने भी अपने पैक्स से 300 सौ से अधिक मत से विजय प्राप्त की ।

कौन किस पैक्स से अध्यक्ष हुआ निर्वाचित
तेजपुरवा – वकील प्रसाद यादव( निर्विरोध )
गौरा – राम पुकार राय ( निर्विरोध )
हथिसार – मनोज कुमार सिंह ( निर्विरोध )
मिर्जापुर – भगवान लाल साह
बहुआरापट्टी- विजेन्द्र कुमार राय
नौतन – दिपक राज
इसरौली – राजकुमार प्रसाद
माधोपुर – शुभनरायण राय
अगहरा – मकेश्वर नाथ यादव
शिल्हौड़ी – आभिषेक उर्फ जुगनु राय
सलिमापुर – राजकुमार तिवारी
नरहरपुर – सुदामा राय
बरदहियां – नागेन्द्र राय
रसुलपुर – चंदन कुमार
भुआलपुर- अरुण कुमार सिह
मुबारकपुर – कन्हैया राय
अंवारी – काशी नाथ राय
भावलपुर – सीमा ओझा
रामपुर – उदय प्रसाद सिंह
हसनपुरा – गिनती जारी
ओल्हनपुर – गिनती जारी






Recent Comments