सारण : राशन किरासन से वंचित लाभूकों ने प्रखंड मुख्यालय परिसर में किया विरोध प्रदर्शन
अमनौर /सारण

अमनौर प्रखंड के मनोरपुर झखड़ी पंचायत के दो दर्जन से अधिक लाभूकों ने रासन-किरासन से वंचित रहने को लेकर प्रखंड मुख्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन किया. शुक्रवार को वार्ड सदस्य शत्रुघ्न महतो के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक लाभूकों ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी व संबंधित डीलर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मिलीभगत कर मनमानी करने का आरोप लगाया. उन लोगों का कहना है कि पिछले दो महीने से राशन किरासन से वंचित रखा जा रहा है. जिसको लेकर कई बार मुखिया व एमओ से शिकायत किया गया है. बावजूद इसका कोई असर नहीं दिखा. इधर मौके पर राजद नेता सुनील राय व प्रमुख विश्वामित्र शर्मा ने लाभूकों को समझा बुझा कर शांत कराया तथा इस मामले में एमओ सह सीओ मनोज कुमार श्रीवास्तव से मिलकर जल्द समस्याओं का समाधान करने की बात कही. जहां सीओ सह एमओ मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि संबंधित डीलर राशन किरासन वितरण की जांच कर कार्रवाई की जाएगी. प्रर्दशन करने वालो में मुख्य रूप से रामावती देवी ,मुनिया देवी , सुनैना देवी,गंगाजली देवी, ध्रुपति देवी , सरस्वती देवी, मुन्नी देवी , सुशीला देवी , सुशीला देवी , सुनिता देवी, जग्या देवी, सविता कुंअर , वीरा महतो, सोना महतो शिवदयाल महतो आदि दो दर्जन से अधिक लाभूक शामिल थे.