छपरा में 25 अप्रैल को बड़ी धूम धाम से मानेगा बाबू वीर कुवंर सिंह जयंती
छपरा :शहर के जगदम कालेज परिसर में स्थित छत्रिय छात्रावास में एक बैठक की गई जिसमें आगामी 25 अप्रैल को महान स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुवंर सिंह की 160 वीं जयंती मनाई जाएगी जिसमें सैकड़ो की संख्या में जुटेंगे सांसद विधयाक एवम जनप्रतिनिधि कार्यक्रम के संयोजक कामेश्वर सिंह मुरारी सिंह हरेंद्र सिंह सभी ने कहा कि आज के समय मे छत्रिय समाज को एक जुट करना इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य होगा। 1912 में बने इस छात्रावास से कई ऐसे छात्र है । पढ़ाई पूरी कर देश ही नही विदेशों में भी अपना तथा अपने जिले का नाम रौशन कर रहे है वही इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगी पूर्व सांसद लवली आनंद।सोमबार को इस बैठक में अजय सिंह, अभय सिंह, जदयू नेता विशाल सिंह राठौर , अजित सिंह, नागेंद्र सिंह , जितेंद्र सिंह, धनंजय सिंह तोमर सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।




Recent Comments