सारण :ब्रह्मपुर गांव में अखंड अष्टयाम आयोजित , निकाली गई भव्य कलश यात्रा
परसा-प्रखंड के अन्याय पंचायत के ब्रह्मपुर गावँ में ग्रामीणों के सहयोग से आगामी 24 घंटे का अखण्ड अष्टायम का आयोजन किया गया।आचार्य सियाराम प्रसाद के नेतृत्व कलशयात्रा निकाली गई।कलश यात्रा के दौरान निकाली गई शोभायात्रा में डीजे बैंड झांकी प्रस्तुत किया गया जो आकर्षक का केंद्र रहा।
कलशयात्रा यज्ञ स्थल से गौरीगावां अन्याय बलहां होते हुए बलिगांव गंडक नदी तट पहुँची।जहां अचार्य द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल भरी कराइ गई कलशयात्रा यज्ञ स्थल पहुँची।और 24 घंटे के लिए अखंड अष्टयाम का शुभारम्भ किया गया।कलशयात्रा में देवप्रसाद राय अशोक राय संजय कुमार साह सरपंच प्रतिनिधि विजय कुमार गुप्ता सुरेश कुमार जवाहर राय अजय कुमार बुधिया देवी अनीता देवी मुन्नी देवी ज्ञानति देवी रेखा देवी ममता देवी रूपम कुमारी नीतू कुमारी सहित सैकड़ो महिला पुरुष श्रद्धालु शामिल थे।