सारण :ग्राम स्वराज अभियान में चयनित गांव देवरिया में सांसद सीग्रीवाल ने किया विकास कार्यो की समीक्षा
#ग्राम शक्ति दिवस पर गाँव मे पहुँचे सभी विभाग के पदाधिकारी

#सुरभि तिवारी /तरैया:28अप्रैल 2018:
ग्राम स्वराज अभियान के तहत चयनित गाँव देवरिया मे ग्राम शक्ति दिवस के अवसर पर विभिन्न विभाग के पदाधिकारी पहुँचे और गाँव के विकास कार्यो की समीक्षा की गयी।महाराज गंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने ग्रामीण जनता और विभिन्न विभाग के पदाधिकारियो के साथ समिक्षात्मक बैठक में केंद्र सरकार द्वारा चलाये जा रहे विकास की योजनाओं से रूबरू हुए।सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, जनधन योजना,स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना,उजाला योजना,सौभाग्य योजना,मिशन इंद्रधनुष,स्वछता मिशन एवं अन्य केंद्र सरकार की योजना को 100%ग्रामीण स्तर तक पहुँचना इस कार्यक्रम का उद्देश्य है।हर गाँव हर घर तक बुनियादी सुविधाए पहुँचना हमारा लक्ष्य है।सांसद ने कहा कि आज तक 70 वर्षो में कोई राजनीतिक पार्टियां आपके लिए नही कर पायी वो आज आपके प्रधानमंत्री की सोच से आपतक पहुँच रहा है।जो माँ बहने चुल्हा पर लकड़ी कोयला से भोजन पकाती थी।आज प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत उन्हें निःशुल्क एलपीजी कनेक्शन दिया जा रहा है।यह सब आपके पीएम की देन है।उक्त मौके पर भाजपा नेता संजय सिंह,हरिनारायण सिंह अधिवक्ता,संजीव कुमार सिंह,टुल्लू सिंह, शेखर सिंह, अमरनाथ सिंह,मुखिया प्रतिनिधि मो.आजाद व अन्य मौजूद थे।
*सभी घरों में लगेगी बिजली और बनेगा शौचालय*
समीक्षात्मक चर्चा के दौरान बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता मनोज कुमार जायसवाल ने बताया कि देवरिया के 90 घरों में बिजली कनेक्शन है और 19 आवेदन आये है।जिन्हें निःशुल्क बिजली कनेक्शन शीघ्र दिया जायेगा।स्वछता मिशन के प्रखण्ड समन्वयक शालिनी जयसवाल ने बताया की देवरिया गाँव मे 280 घरों में शौचालय बनवाने का लक्ष्य है।बीडीओ राकेश कुमार सिंह ने कहा कि चंचलिया पंचायत की तरह देवरिया गाँव भी ओडीएफ होगा।रेफरल अस्पताल के स्वास्थ्य प्रबंधक नवाब अख्तर गिलानी ने बताया कि इस गाँव मे 58 बच्चें है।सभी को मिशन इंद्रधनुष योजना के तहत टीकाकरण कर लिया गया है।इण्डेन ग्रामीण गैस वितरक एजेंसी के संचालक रविन्द्र सिंह ने कहा कि इस गाँव के सभी लोगो को प्रधानमंत्री उज्वला योजना के तहत निःशुल्क एलपीजी कनेक्शन दे दिया गया है।प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास सहायक रीना कुमारी ने बताया कि सर्वे किया जा है।जो वंचित होंगे उन्हें शीघ्र आवास मिलेगा।स्वछताग्रही ओडीएफ के लिए गाँवो में नुक्कड़ नाटक करेंगे।और विद्यालय के बच्चे जागरूकता रैली निकलेंगे।जिससे लोगों को शौचालय बनवाने की प्रेरणा मिलेगा।पीएनबी के पदाधिकारी ने बताया कि गाँव के सभी लोगो का खाता खुल गया है।सांसद ने अधूरे कार्यो का निपटारा शीघ्र करने का निर्देश संबंधित बिभाग के अधिकारी को दिया।