सारण :शिव मंदिर में भगवान की मुर्ति का प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई शोभायात्रा
अमनौर /सारण

अमनौर थाना परिसर के बगल में स्थित नव निर्मित शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शोभायात्रा निकाली गई. जहां सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु भक्तो ने लाल पीले वस्त्र धारण किए भगवान की जयघोष व बैंड बाजा के के भक्तिमय धुन से वातावरण को भक्तिमय कर रहे थे. उक्त शोभायात्रा के दौरान भगवान शिव ,माता पार्वती , गणेश व कार्तिक की मूर्तियों को सजा धजा कर शिव मंदिर परिसर से अमनौर हरनारायण अमनौर ,अगुआन सहित पूरे बाजार का भ्रमण कराया गया. तथा श्रद्धालु भक्तो ने धर्म की जय हो ,अधर्म का नाश हो ,प्राणियों में सदभावना हो व विश्व का कल्याण हो आदि नारे लगा रहे थे. इस दौरान जजमान रंजीत सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ,रंजना सिंह, , सत्येन्द्र तिवारी , पिन्टू कुमार , अरविन्द श्रीवास्तव ,मिथिलेश कुमार व अजय कुमार आदि सैकड़ों श्रद्धालु भक्त शामिल थे. शोभायात्रा के बाद आचार्य बीरेन्द्र तिवारी के वैदिक मन्त्रोचारण के साथ प्राण प्रतिष्ठा हेतु पुजा पाठ शुरू किया गया.