सारण :रसूलपुर में भारत बंद का आंशिक असर
———————————————————#प्रदर्शनकारी हाईस्कूलों मे चल रही परीक्षा को कराया स्थगित—————
#खबर कवरेज करने गए पत्रकार के साथ किया दुर्व्यवहार
रसूलपुर :आरक्षण हटाओ देश बचाओ के पक्ष में सामान्य कोटि द्वारा मंगलवार को भारत बंद का रसूलपुर में आंशिक असर रहा।दुकानदारों ने स्वत: अपनी दुकानें बन्द कर ली।दर्जनों की संख्या में युवाओं ने राजेंद्र चौक पर आगजनी कर प्रदर्शन किया व छपरा सीवान मुख्य मार्ग को एक घंटे तक जाम रखा जिससे यातायात बाधित रहा।हालाँकि इस दौरान स्कुलों के वाहन ,एम्बुलेंस व आपातकाल मरीजों के वाहनों को जाने दिया जा रहा था।इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने घुरापाली, योगियाँ व नवादा हाईस्कूल में नौवीं बर्ग का चल रहे परीक्षा को स्थगित करा दिया।वहीं प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन की मौजूदगी में खबर कवरेज करने गए एक हिन्दी दैनिक अखबार के रसूलपुर के पत्रकार देवेन्द्र कुमार सिंह के साथ दुर्व्यवहार कर धक्का मुक्की किया व जबरन कैमरा छीन कर तस्वीरें डिलीट कर दी।बंदी के दौरान शांतिपूर्ण बिधी ब्यवस्था के लिए एकमा बीडीओ अखिलेश कुमार व रसूलपुर थानाध्यक्षसंजय कुमार यादव पूलिस बल के साथ मौजूद रहे।