सारण : दरवाजे से स्कॉर्पियो की चोरी -:
#”””””””””””””””””””””””””””””””””””””””#
डोरीगंज-:
“”””””””””
मुफ्फसील थाना क्षेत्र के रामनगर से एक स्कॉर्पियो गाड़ी की चोरी का मामला प्रकाश मे आया है ।
इस संबंध मे स्कॉर्पियो गाड़ी के मालिक अमनौर थाना क्षेत्र के बलडिहा पश्चिम टोला निवासी बब्लु सिंह ने मुफ्फसील थाने मे अज्ञात चोरो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है ।
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार बब्लु सिंह जो अपनी उजली रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी जिसका नम्बर BR0 – 4PA – 2139 है अपने छपरा रामनगर, बिड़ला ओम इन्टरप्राइजेज के पास स्थित घर के बाहर 9 अप्रैल की रात्री मे लगाकर घर मे सो गए थे । सुबह उठ जब देखा तो स्कॉर्पियो गायब थी ।
थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है ।