माँझी (सारण)। थाना क्षेत्र नरपलिया बाजार के समीप सड़क किनारे गिरा पड़ा बेहोशी के हालत में मिला युवक जिसे मांझी पूलिस ने माँझी पीएचसी पहुँचाया ।जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद छपरा रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार माझी के नलिया मोड़ के समीप एक युवक बेहोशी की हालत में गिरा पड़ा था जिसके सर पर चोट के निशान थे और खून बह रहा था सूचना मिलते ही माझी पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर युवक को माझी हॉस्पिटल पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद छपरा रेफर कर दिया गया समाचार लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी