वैशाली: शौच करने गये युवक की ग्लैमर मोटरसाइकिल चोरी
$प्रेम कुमार 
बिदुपुर (हाजीपुर)
बिदुपुर थाना के पानापुर धर्मपुर कोवारी पथ  से एक मोटर साईकल की चोरी चोरो ने कर ली।इस सम्बंध में गंगा ब्रिज थाना के कोवारी बरई टोला निवासी चन्दन कुमार ने बिदुपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है।
दर्ज प्राथमिकी में उसने आरोप लगाया है कि वे घर से गत 7  दिसबर को पटना जा रहे थे कि रास्ते मे मोटरसाइकिल  लगाकर शौच करने चले गए।जब वे लौटे तो देखे की उनका  ग्लैमर मोटरसाइकिल बी आर 31 एल 1916 नही था।उसने किसी अज्ञात चोर के विरुद्ध आरोप लगाए है।पुलिस मामले की  छानबीन कर रही है।