सारण :यूपी और जम्बू में दुष्कर्म की घटना से मढ़ौरा के भी आमजनों में उबाल , आज शाम होगा कैंडिल मार्च
मढौर (सारण )
स्थानीय हाई स्कूल से सोमवार शाम साढ़े पांच बजे से दुष्कर्म की देश में बढ़ी घटनाओं के विरोध में कैंडिल मार्च निकाला जायेगा । हाल ही में यूपी और जम्बू की घटना से देश में विरोध हो रहा है । हलांकि सरकार ने अपने स्तर से मीडिया में खबर आने के बाद कारवाई शुरु कर दी है । फिर भी हैवानियत हरकतों वालों को कानून के शिकंजे देर से पड़ने से भी लोग आक्रोशित बताये जाते है । इसकी जानकारी मढौरा के समाजिक कार्यकर्ता और राजद नेता विष्णु गुप्ता ने देते हुये कहा की सभी वर्गों के मशविरा से ये कैंडिल मार्च निकला जा रहा है । मढौरा के बुद्धिजीवी और व्यावसायी संग आम जन की भागीदारी रहेगी ।




Recent Comments