वैशाली:रंगदारी के लिये विवाहिता का अपहरण
#प्रेम कुमार
बिदुपुर (हाजीपुर)
बिदुपुर थाना क्षेत्र के माईल ग्राम में रंगदारी की रकम नही देने पर पिता ने विवाहिता लड़की को अपहरण कर लेने का आरोप लगा थाने में शिकायत दर्ज करायी है । मामले को ले माईल पंचायत के एक व्यक्ति ने पड़ोस के ही नितीन कुमार एवम लाल बहादुर सिंह के विरुद्ध अपनी विवाहिता पुत्री के अपहरण कर लेने की बिदुपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है । दर्ज प्राथमिकी में आरोप है कि उनकी पुत्री की शादी हिन्दू रीति रिवाज के साथ देसरी थाने के टोला महनार ग्राम में गत 20 नवम्बर 2013 को सम्पन्न हुआ । शादी के बाद जब उनकी पुत्री मायके आयी तो पड़ोस के ही राजीव कुमार अपने पिता लाल बहादुर राय के मेल से प्रेम प्रसंग में बहला फुसला कर गत 14 नवम्बर 2017 को गायब कर दिया। जब पूछताछ किया तो कहा कि रंगदारी में छह लाख रुपये दो नही तो लड़की की हत्या कर शव गायब कर देंगे।
#क्या कहते है थानाध्यक्ष-
मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत होता है अपहृत के पिता ने दो लोगो को नामजद किया है । मामले की छानबीन की जा रही है ।-
रीतेश कुमार मंडल
थानाध्यक्ष ,बिदुपुर




Recent Comments