सारण :डोरीगंज मे बिजली के शॉर्ट सर्किट से गेहूं के 125 बोझे जलकर राख
#दिग्विजय सिंह बबलू की रिपोर्ट

डोरीगंज-:
“”””””””””
सदर प्रखण्ड के सिंगही गाँव मे बिजली की शॉर्ट सर्किट से हुई अगलगी की घटना मे गेहूँ के 125 बोझे जलकर राख हो गए ।
घटना दोपहर दो बजे की बतायी जा रही है जब सिंगही निवासी हजारी राय के खलिहान मे रखे गेहूँ के बोझे मे वहाँ से गुजर रहे बिजली की तार मे शॉर्ट सर्किट की वजह से आग पकड़ लिया और देखते देखते सभी बोझे को जलाकर राख कर दिया ।
सुचना पर फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुँची ।फायर बिग्रेड
एवम स्थानीय लोगो के अथक प्रयास से आग पर काबु पाया गया और आस पास के अन्य बोझे को जलने से बचाया जा सका ।