परसा(सारण) : एसपी के निर्देश पर थाना अध्यक्ष मो जकारिया के नेतृत्व में छापेमारी कर एक मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया।बिशुनपुरा गाँव निवासी बैजनाथ शर्मा के घर पर हुई छापेमारी में एक पिस्टल अधनिर्मित माउजर अधनिर्मित करवाईन का बड़ा 10 बैरल,छोटा बैरल 22 पीस पाईप,ड्रिल मशीन,छेनी हथौड़ी भाथी समेत अन्य निर्माण करने वाली सामान भाड़ी मात्र में बरामद किया गया।पुलिस की छापेमारी के भनक लगते ही गन फैक्ट्री संचालक बैजनाथ शर्मा तथा पुत्र विकास शर्मा फैक्ट्री बंद कर भागने में सफल रहा।छापेमारी के उपरांत पुलिस ने पिता बैजनाथ शर्मा तथा पुत्र विकास शर्मा पर अबैध आर्मश निर्माण करने के आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज किया गया।वही पुलिस ने बताया कि संचालक के संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी कर रही है।मालूम हो कि इसके पूर्व में भी संचालक के घर छापेमारी किया गया था।जिसमे भाड़ी मात्रा में अधनिर्मित आर्मस बरामद किया गया था।और बैजनाथ शर्मा को जेल भेजा गया था।छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष मो जकारिया एसआई अब्दुल इस्लाम ए एसआई जितेश प्रसाद आदि समेत अन्य दर्जनों पुलिस बल शामिल थे।