
सारण/ तरैया
प्रखंड के तरैया बाजार स्थित श्रीराम जानकी ठाकुरबाड़ी शिव मंदिर में बुधवार को आदर्श विवाह समापन हुआ।आदर्श विवाह के दौरान परिणय सूत्र में पुष्पा व मुन्ना बंधे।जानकारी के अनुसार मढ़ौरा थाना क्षेत्र के पकहा गांव निवासी राजेन्द्र शर्मा के पुत्र मुन्ना कुमार शर्मा व पानापुर थाना क्षेत्र के सतजोड़ा बसंतपुर निवासी हाकिम शर्मा की पुत्री पुष्पा कुमारी की शादी मंदिर में समापन हुई।आदर्श विवाह के मौके पर वर व कन्या पक्ष से दर्जनों की संख्या में महिलाएं मंगलगीत गा रही थी। मंगलगीतों से मंदिर गूंज उठा था।मंदिर के पुजारी संतोष तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के द्वारा आदर्श विवाह समापन कराया गया।मौके पर तरैया पंचायत वार्ड सदस्य नितेश कुमार शर्मा,उपमुखिया प्रतिनिधि शैलेश कुमार यादव, वार्ड सदस्य राजू कुमार,विकास मित्र के पति दिलीप राम,राजेंद्र शर्मा,हाकिम शर्मा सहित दोनों पक्षों के सदस्य उपस्थित थे।




Recent Comments