
बलेथा के युवक की सूडान में हुई मौत
सीवान। मुफ्फसिल थानाक्षेत्र के बलेथा के एक युवक की मौत विगत 20 मार्च को साउथ सूडान के जेदा शहर में हो गई।युवक के परिजनों ने बताया कि मदन जो लगभग एक साल सूडान में रहकर अपने बच्चों के भरण पोषण के लिए कार्य करता था।विगत 18 मार्च को उसके सेहत से जुड़ी खबर आई कि उसकी तबियत ठीक नही है इलाज चल रहा है पुनः 20 मार्च को उसके मृत्यु की खबर आई परिजनों द्वारा सभी कागजात तैयार करवा सूडान स्थित कंपनी के कार्यालय को भेज दिया गया तब यह सूचना दी गई कि मदन कोविद 19 का शिकार हो गया था और उसके मौत की वजह कोविड 19 है जबकि पहले यह बात नही बताई गई थी।परिजनों व ग्रामीणों ने सरकार से मांग की है कि कंपनी कोविड की आड़ में मृतक मदन का शरीर नहीं भेजना चाहती।उन्होंने स्थानीय जिलाधिकारी, विधायक,सांसद,मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री से इसकी विस्तृत जांच की मांग करते हुए मृतक मदन के शव को वापस इंडिया मंगवाने में मदद करने की गुहार लगाई है।




Recent Comments