दैनिक खोज खबर/पानापुर (सारण)।प्रखंड के बकवा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया.इस शिविर में विद्यालय की 102 छात्राओं ने भाग लिया. शिविर में नोडल पदाधिकारी के रूप में पहुंचे सारण के वरीय उप समाहर्ता मिंटू चौधरी ने छात्राओं को पढ़ाई के आसान तरीकों के साथ साथ स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं मानसिक कल्याण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की. उन्होंने छात्राओं को परीक्षा के तनाव को दूर करने एवं कठिन विषयों को सरलता से समझने के टिप्स भी दिए. छात्राओं के साथ सीधे संवाद कर उनकी शैक्षणिक गतिविधि, छात्रावासीय व्यवस्था, छात्राओं को मिलनेवाली छात्रवृति के अलावे अन्य लाभकारी योजनाओं की जानकारी ली. उन्होंने पेयजल, शौचालय, पुस्तकालय, भोजन , सुरक्षा, परिवहन से संबंधित जानकारी ली.वही विद्यालय की वार्डेन रेखा कुमारी ने नवनिर्मित बालिका छात्रावास को जल्द हस्तान्तरित करने की मांग की ताकि वर्ग 9 की छात्राओं को उसमे शिफ्ट किया जा सकें. सहयोग शिविर में बीइओ धीरेंद्र प्रसाद, संचालक कांता राम, वार्डेन रेखा कुमारी उपस्थित थीं.