
मातम में डूबा परिवार
राजेश उपाध्याय/दैनिक खोज खबर/भेल्दी(सारण)।छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर सोनहो टोल टैक्स के समीप रविवार की रात हाइवा और टोटो की भीषण टक्कर में ससुर, बहु, पोती, साइकिल सवार समेत चार की मौत के बाद सोमवार की रात एक और राजमिस्त्री की मौत इलाज के दौरान हो जाने के बाद अब मृतकों की संख्या पांच हो गयी।मृतक बलिराम पंडित(48) भेल्दी थाने के सोनहो गांव का बताया जाता है।वहीं दूसरी ओर छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर चांदचक के समीप सोमवार को एक बाइक के धक्के एक वृद्ध की मौत छपरा सदर अस्पताल मेेें इलाज के दौरान हो गई।मृतक जनक राय(65) भेल्दी थाने के तकेया गांव का बताया जाता है।
बताते चलें कि छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच 722 भेल्दी थाने के सोनहो टोल टैक्स के समीप रविवार की रात एक अनियंत्रित एक 18 चक्का हाइवा ने एक टोटो व साइकिल सवार को रौंद दिया था जिससे टोटो मेें सवार ससुर, मां-बेटी व साइकिल सवार दो राजमिस्त्री की मौत हो गई वहीं अभी भी टोटो चालक अमनौर थाने के सुल्तानगंज गांव के दिलशाद अहमद व मासूम अर्श साजन पीएमसीएच में जीवन व मौत से लड़ रहा है।इस दर्दनाक हादसे में अब तक अमनौर थाना क्षेत्र के सुल्तानगंज गांव के वृद्ध मोहम्मद फारूक अंसारी(70) उनकी बहु शहीदा खातून(35) पौत्री संजीदा खातून (13), भेल्दी थाने के सोनहो गांव के राजमिस्त्री सुरेश पंडित (45) व बलिराम पंडित (48) की मौत हो चुकी है।
हाइवा की टक्कर से भेल्दी थाने के सोनहो गांव के दो राजमिस्त्री की इलाज के दौरान दर्दनाक मौत के बाद सोनहो गांव मेें मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।सोमवार को सुरेश पंडित का दाह-संस्कार कर ग्रामीण जैसे ही गांव पर पहुंचे कि लोगाें को सूचना मिली कि दूसरे राजमिस्त्री बलिराम पंडित की भी इलाज के दौरान मौत हो गई।मंगलवार को मृत बलिराम पंडित का शव पोस्टमार्टम होने के बाद जैसे ही सोनहो गांव में पहुंचा परिजनों में चीख-पुकार रून्दन-क्रन्दन मच गई।पत्नी रीता देवी पति के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रो रही थी और वह रोते-रोते बेहोश हो जा रही थी।पुत्र राहुल कुमार पंडित, चुनमुन कुमार पंडित, पुत्री सपना व खुशी भी पिता के शव के पास बैठकर रो रही थी।




Recent Comments