
गोल्ड मेडल विजेता अंकिता
मढ़ौरा (सारण)। मुंगेर के इंडोर स्टेडियम में 21 अगस्त से 23 अगस्त 2026 तक आयोजित 13वीं बिहार राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता 2026 में सारण जिले के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला का मान बढ़ाया है। इस प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सारण जिले से 28 सदस्यीय टीम ने हिस्सा लिया था। कड़े मुकाबलों के बीच मढ़ौरा प्रखंड के नन्हे खिलाड़ियों ने दो पदक अपने नाम किए हैं।
प्रतियोगिता के 8-10 वर्ष आयु वर्ग में मुबारकपुर गांव निवासी मुन्ना प्रताप सिंह कुशवाहा की पुत्री अंकिता कुमारी ने अपने उत्कृष्ट योगासन कौशल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। अंकिता श्री भगवान मध्य विद्यालय, मुबारकपुर की छात्रा हैं और उन्होंने ‘बोधिधर्मा स्पोर्ट्स क्लब’ में योगासन का कड़ा अभ्यास किया है। इस बेहतरीन सफलता के साथ ही उनका चयन नेशनल प्रतियोगिता के लिए बिहार टीम में हो गया है।
वहीं, इसी प्रतियोगिता के 8-10 वर्ष आयु वर्ग में मुबारकपुर निवासी संतोष मांझी के पुत्र आयुष कुमार ने भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए कांस्य पदक) प्राप्त किया है। सारण जिले के इन दोनों प्रतिभावान बच्चों की इस उपलब्धि पर बोधिधर्मा स्पोर्ट्स क्लब के कोच अमृत कुमार, धर्मेंद्र कुमार, ऊषा कुमारी समेत विद्यालय परिवार, खेल प्रेमियों, शिक्षकों व जनप्रतिनिधियों ने दोनों बच्चों को बधाई दी है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।




Recent Comments