
रोते बिलखते परिजन
राजेश उपाध्याय/दैनिक खोज खबर/भेल्दी(सारण)। छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर भेल्दी थाने के चांदचक के समीप सोमवार को सड़क पार कर रहे एक वृद्ध की बाइक की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान भेल्दी थाने के तकेया गांव निवासी जनक राय(65) के रूप में हुई है।वहीं इस घटना में बाइक चालक भी जख्मी हो गया।मिली जानकारी के अनुसार तकेया गांव के जनक राय दुकान से सामान खरीदकर घर जाने के लिए सड़क पार कर रहे थे तभी बाइक से टक्कर हो गई।परिजन स्थानीय नीजि क्लिनिक में इलाज कराने के बाद छपरा सदर अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।वृद्ध की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।





Recent Comments