सारण में बेल्जियम के राजदूत ने किया सांसद निधि की कई योजनाओं का लोकार्पण

सारण, 19 मई, 2018 । सारण में डीडीसी की अध्यक्षता में सभी ग्राम पंचायतो की प्रगति की वार्षिक समीक्षा होगी। इसमें प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले पंचायत प्रतिनिधि को बेल्जियम भेजा जायेगा। जहां वे ग्रामीण विकास से संबंधित बेल्जियम की अवधारणा को जानेंगे और गांवो के विकास से संबंधित अपने ज्ञान का आदान प्रदान करेंगे। लोकतंत्र में प्राथमिक लोकतांत्रिक इकाई ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों के साथ संगोष्ठी में सम्मिलित हुए भारत में बेल्जियम के राजदूत श्री जॉन ल्यूक्स के साथ सारण लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद राजीव प्रताप रुडी, डीडीसी श्री रौशन कुशवाहा, जिलाधिकारी सुब्रत कुमार, एसपी

हरकिशोर राय के बीच विमर्श उपरान्त उक्त निर्णय हुआ। मालूम हो कि अमनौर स्थित विश्व-प्रभा सामुदायिक केन्द्र में पंचायत प्रतिनिधियों के साथ उक्त गोष्ठी का आयोजन किया गया था। इसके पूर्व अमनौर आगमना पर राजदूत का सारण के जिलाधिकारी, एसपी और डीडीसी ने स्वागत किया।

कार्यक्रम में छपरा विधायक डॉ॰ सीएन गुप्ता, पूर्व विधायक मंटू सिंह समेत कई जन प्रतिनिधि उपस्थित थे।

बेल्जियम राजदूत ल्यूक्स ने सांसद कोष से निर्मित अमनौर के खोरी पाकड़ और खास पट्टी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय सांसद जलापूर्ति योजना का लोकार्पण किया। अमनौर पोखरा पर्यटक स्थल पर हाई मस्ट लाईट और जॉगिंग ट्रेक का भी उद्घाटन किया।

इस दौरान श्री ल्यूक्स ने सारण के अपने अनुभव के संदर्भ में चर्चा की और कहा कि वे बहुत देशों का दौरा कर चुके है पर बिहार के इस गांव में जो सहुलियत मिली शायद हीं देश के अन्य किसी गांवों में यह देखने को मिले। उन्होंने कहा कि उन्हें एक पल के लिए ये नहीं लगा कि वे किसी गांव में है। उन्होने बताया कि उन्हें यह देखकर आश्चर्य हुआ कि बिहार के इस सुदुर गांव में एक मिनट के लिए भी बिजली नहीं कटी। बिहार के विकास के लिए मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की प्रशंसा करते हुए श्री ल्यूक्स ने कहा कि इतनी अच्छी सड़कें, गांवों में निर्बाध बिजली और विधि व्यवस्था ने अब यह संभव कर दिया है कि लोग शहर छोड़कर गांव में भी शंातिपूर्वक रह सकते है।
श्री ल्यूक्स ने कहा कि मेरे जीवन के कुछ अनमोल क्षणों मे सारण का यह क्षण भी जूड़ गया है। उन्होंने भारत की वसुधैव कुटुम्बकम् की सांस्कृतिक पहचान की सराहना की और कहा कि मै उस पवित्र भूमि पर हूँ जहां लोकतंत्र का जन्म हुआ। विदित हो कि प्राचीन काल में सारण वैशाली गणराज्य का हिस्सा था जहां से लोकतंत्र की शुरूआत हुई। बेल्जियम राजदूत ने अमनौर पोखरा पर वृक्षारोपण भी किया और यह संदेश दिया कि हरी भरी धरती हरे भरे जीव का आधार है। श्री ल्यूक्स ने सांसद निधि से जिले में कार्यान्वित पंडित दीनदयाल उपाध्याय सांसद जलापूर्ति योजना की सराहना की और कहा कि जन प्रतिनिधियों के क्षेत्र विकास की योजना भारत के लिए अनमोल योजना है जिससे जन प्रतिनिधि सीधे सीधे जनता के विकास के कार्य कर सकते है। उन्होंने श्री रुडी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने सारण को विश्वस्तरीय बनाने का प्रयास किया है जिसमें वे सफल हो रहे है। सुदुर ग्रामीण ईलाकों तक विद्युत आपूर्ति और घर-घर स्वच्छ पेयजल पहुंचाने की योजना के साथ केन्द्रीय योजनाओं को क्षेत्र में सही रूप से कार्यान्वित कराना श्री रुडी की मेहनता का नतीजा है।