भावुक संबोधन के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा
दैनिक खोज खबर डेस्क :
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने अपना इस्तीफा कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला को सौंप दिया। इसके साथ ही मतगणना के बाद से चल रही उठापटक पर थोड़े देर के लिए विराम लग गया है।
कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी को आज दोपहर 4 बजे फ्लोर टेस्ट करना था। यही भाजपा की सदन में सदस्यों की संख्या का शक्ति परीक्षण था।

नियत समय के थोड़े समय पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने अपना संबोधन प्रारम्भ किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को धन्यवाद दिया।
अपने बेहद भावुक संबोधन में श्री येदियुरप्पा ने कहा कि यदि हमें जनता ने बहुमत दिया होता तो हम बेहतर सरकार चलाते। मैं किसानों के लिए जीने मरनेवालों में से हूँ।

उन्होंने कॉंग्रेस और जेडीएस के बने गठबंधन पर भी तंज कसा फिर कर्नाटक की जनता व भाजपा के सभी विधायकों के प्रति अपना आभार प्रकट करते हुवे येदियुरप्पा ने इस्तीफा देने की बात कही।
इसके बाद सदन से निकलकर येदियुरप्पा सीधे राजभवन पहुचे जहाँ उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा।