समस्तीपुर:कौशल विकास केंद्र पर समारोह पूर्वक मनाया गया आजीविका दिवस

#न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू
विभूतिपुर
विभूतिपुर प्रखंड के मानाराय टोल में समाजिक संस्था दूर देहात द्वारा संचालित कौशल विकास केंद्र में शनिवार को आजीविका दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया।

अध्यक्षता सचिव प्रभु नारायण झा ने की।उन्होंने अपने अध्यक्षीय भाषण में युवाओं से स्वरोजगार की राह अपनाने की अपील की।मुख्य अतिथि बी डी ओ डॉ अमित कुमार ने कहा कि जिंदगी जीने के लिए आजीविका की खोज कर उसे जीविका का साधन बनाना युवाओं की जिम्मेवारी बनती है।

सी ओ उदय कांत मिश्र ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नौकर बनने के लिए परेशान मत होइए,नौकरी सृजन करिये।आपके विकास में ही देश का विकास है।समाजसेवी श्याम किशोर कुशवाहा ने जीवन मे प्रशिक्षण की महत्वा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आजीविका में कुशल युवा कार्यक्रम काफी सहायक साबित होगी।पैक्स अध्यक्ष रंजीत कुमार महतो ने युवाओं से उधमी बनने की अपील की।मौके पर एन वाय सी गौरव कुमार झा,समन्वयक ज्योति प्रकाश,एल एफ पिंटू कुमार ,रूपेश कुमार,शिव शंकर कुमार आदि ने अपने विचार व्यक्त किया।इससे पूर्व कुशल युवा प्रशिनार्थियों ने आजीविका से संबंधित नारे लगाते हुए प्रभातफेरी निकाली।संस्था परिसर में ही गैर प्रशिक्षित युवाओंकी कॉउंसलिंग की गयी।इस क्रम में 28 युवाओं का चयन अगले बैच के लिए किया गया।उपस्थित अविभावकों को भी मैट्रिक पास बच्चों को कुशल युवा प्रशिक्षण दिलाने को लेकर उत्प्रेरित किया गया।आजीविका दिवस के अवसर पर अजय आनंद,स्वर्णा कुमारी,रामणित कुमार,अजय कुमार को सर्वश्रेष्ठ कुशल युवा प्रशिक्षणार्थी घोषित कर अतिथियों के हाथों सम्मानित कराया गया।के वाय पी के अप्रैल बैच के प्रशिक्षणार्थियों के बीच सरकार द्वारा प्रदत्त पाठ्य पुस्तक भी वितरित किया गया।आरम्भ में अतिथियों का स्वागत स्तुति कुमारी के स्वागत गान से किया गया।




Recent Comments