छात्र नेताओं ने अवैध वसूली का आरोप लगाकर कॉलेज के प्रिंसिपल का पुतला को किया दहन
भोरे ( गोपालगंज ):—- प्रखंड स्थित बीपीएस कॉलेज भोरे इन दिनों सुर्खियों में है. कुछ तथाकथित छात्र नेताओं ने अवैध वसूली का आरोप लगा कर कॉलेज के पिंरिसिपल का पुतला दहन किया था. साथ ही यह भी आरोप लगाया था कि कॉलेज प्रशासन जानबूझ कर छात्रों का शोषण कर रहा है. कॉलेज की छवि पर बट्टा लगता देख कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. विजय कुमार ने बुधवार को कॉलेज परिसर में एक प्रेस वार्ता आयोजित किया. जिसमें कुछ छात्रों द्वारा कॉलेज को बदनाम करने की साजिश में शामिल होने की बात कही. बता दें कि मंगलवार एवीबीपी के छात्र नेता राहुल कुमार पांडेय के नेतृत्व में आधा दर्जन छात्रों ने कॉलेज के गेट पर प्रिसिपल का पुतला दहन किया था. जिसमें आरोप लगाया गया था कि प्रिंसिपल के द्वारा बीए पार्ट टू के फॉर्म में दो सौ रूपए ज्यादा लेकर छात्रों का शोषण किया जा रहा है. छात्रों का यह भी आरोप था कि इसकी कोई रसीद भी नहीं दी जा रही. इधर, बुधवार को प्रिंसिपल डॉ. विजय कुमार ने मीडियाकर्मियों को बताया कि विश्वविद्यालय को प्रति फॉर्म के एवज में 420 रूपए जमा करना है. फार्म का प्रिंटिंग खर्च, डीडी खर्च से लेकर कई ऐसे खर्च हैं, जिसे अलग से लेना है. इसके कारण 620 रूपए फॉर्म के एवज में लिए जा रहे हैं. ऐसा नहीं है कि इसमें पारदर्शिता नहीं है, इसे लिए छात्रों को इसकी रसीद भी दी जा रही है. अवैध राशि की कोई रसीद नहीं दी जाती. उन्होंने आगे कहा कि पहले ही सरकार द्वारा दलित छात्र छात्रओं से फीस नहीं लेने का आदेश दिया गया है. ऐसे में सरकार द्वारा इसके एवज कोई राशि नहीं दी जा रही.