सारण :कैश नही मिलने पर पीएनबी के ग्राहकों ने किया हंगामा,पुलिस ने शांत कराया

#रिपोर्ट -सुरभि तिवारी /
तरैया:04मई 2018:
महीनों से कैश के किल्लत झेल रहे ग्राहकों का गुस्सा आज शुक्रवार को उस समय फुट गया जब वे पीएनबी मुरलीपुर ने कैश लेने पहुँचे थे और उन्हें बैंक से कैश नही मिले।कैश नही मिलने पर ग्राहक बैंक के बाहर हंगामा करने लगे।थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रसाद ने स्थल पर पहुँच ग्राहकों को शांत करवाया।मार्च माह से अब तक प्रखण्ड के एसबीआई और पीएनबी बैंकों में कैश के किल्लत से ग्राहक जूझ रहे है।महीनों से बैंक ग्राहकों को उनके आवश्यकता के अनुसार रुपये नही दी रही है।लग्न के मौसम में शादी-उत्सव को लेकर ग्राहक काफी परेशान है।पानापुर थाना के कोंध भागवतपुर निवासी राजकिशोर राय ने बताया कि उसकी भतीजी की शादी थी जिसके लिए वह 50 हजार रुपया लेने बैंक आया था।जिसे कैश नही मिला।वही मसरख थाना के हरपुर जान से आये ग्राहक संदीप कुमार राम ने बताया कि उसकी भतीजी की शादी थी।जिसके लिए वह तीस हजार रुपये लेने आया था।लेकिन नही मिला जिससे ग्राहक नाराज था।वही हंसापीर के कवलदेव राय, खराटी के शंकर प्रसाद यादव,मोड़िया के नवीन कुमार सिंह,भोड़हा के दीनानाथ मिश्र,चकिया के रामायण भगत आदि ग्राहकों को भी कैश नही मिले जिससे ग्राहक परेशान और मयूश थे।एक दिन पूर्व योगदान लिए पीएनबी के नये शाखा प्रबंधक विकास कुमार ने बताया कि नेटवर्क समस्या है।बीएसएनएल के केवल कटने के कारण यह समस्या उतपन्न हुई है।लिंक ठीक होते ही ग्राहकों को रुपये दिए जायेंगे।




Recent Comments