लौवां गांव में अष्टयाम के लिये की गई जलभरी

इसुआपुर (सारण)-लौआ पंचायत के लौवां गावँ स्थित हनुमान मंदिर के 6 वें स्थापना दिवस के अवसर पर हवन पूजन तथा अखण्ड अष्टयाम की शुभारंभ की गई।गुजरात से आये बिद्वान पंडित बिपिन कुमार उपाध्याय तथा बनारस से आये पंडित बिजेंद्र तिवारी के मंत्रोच्चारण से पूरा बाताबरण भक्तिमय बन गया है।वही हरेन्द्र माधव सिंह तथा उनकी पत्नी बिंदु हरेन्द्र सिंह ने यज्ञ का संकल्प लिया ।इसके पूर्ब 151 कन्या तथा महिलाओं ने माथे पर कलश लेकर सांढ़वारा शिव मंदिर के प्रांगण स्थित तालाब से गंगा जल भर कर जुलूस के रूप में लम्बी कतार बनाकर गाजे बाजे तथा डीजे के साथ यज्ञ स्थल पहुचे।जुलूस का नेतृत्व ललन माधव सिंह,अशोक सिंह, मनोज माधव सिंह, अरुण कुमार सिंह, उमेश माधव सिंह,रामजी सिंह, जितेन्द्र माधव सिंह, झूलन कुशवाहा ठीकेदार,राजेन्द्र राय ,उमेश माधव सिंह आदि ने किया।




Recent Comments