सारण :मानव शृंखला की जागरूकता के लिये प्रभात फेरी 

परसा
बाल विवाह और दहेज़ प्रथा उन्मूलन को सफल बनाने को लेकर आयोजित होने वाली आगामी 21 जनवरी को मानव शृंखला कार्यक्रम की तैयारी के लिए बीईओ दिवाकर सिंह के नेतृत्व में प्रभातफेरी स जागरूकता रैली निकली गई।बीआरसी कार्यालय से प्रारम्भ जागरूकता रैली बाजार के बिभिन्न क्षेत्रो में भ्रमण किया।रैली में शामिल कर्मी द्वारा बिभिन्न प्रकार की स्लोगन और नारेबाजी कर लोगो को जागरूक किया गया।रैली में बीईओ ने मानव शृंखला में शामिल होने के लिए लोगो से अपील किया।वही प्रेरको द्वारा मेहदी प्रतियोगिता का आयोजन कर लोगो को जागरूक किया।जागरूकता रैली में छात्रो महिला अभिभावको तथा कर्मचारियो में काफी उत्साह देखा गया।कार्यक्रम में बीआरपी भी पी शर्मा के आर पी संजू कुमारी सरोज संजीव कुमार सिंह राकेश सिंह आदि समेत दर्जनों महिला पुरुष कर्मी ने भाग लिया।