•मोतिहारी में सूबे के कृषि मंत्री प्रेम कुमार दिखे RJD नेता सह का-अपरेटिव चेयरमैन दिलीप यादव के साथ

”दैनिक खोज खबर” ऑन-लाईन हिन्दी न्यूज वेबपोर्टल सेन्ट्रल डेस्क:- मोतिहारी सूबे के कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि किसानों के लिए एप बनाया जाएगा। ताकि प्रतिदिन देश-विदेश में सब्जी का क्या भाव है इसकी जानकारी चल सके। हमारा उद्देश्य है कि बिहार का व्यंजन देश के प्रत्येक थाली में जा सके। मंत्री श्री कुमार गुरुवार की देर शाम सर्किट हाउस में संवाददाताओं से बात कर रहे थे। बिहार में कृषि की अपार संभावनाएं हैं।

यहां प्रचुर मात्रा में जल की उपलब्धता है और यहां की भूमि उर्वरा है। जिससे बिहार में चावल, मक्का और गेंहू का उत्पादन बढ़ा है। इसको लेकर बिहार को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है।

वित्तीय वर्ष में आत्मा के माध्यम से 5 हजार किसानों का समूह बनाने का लक्ष्य है। जिसमें कृषि से संबंधित 23 प्रकार के पाठ्यक्रम का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके तहत मधुमखी पालन, मशरूम की खेती, मत्स्यपालन, पशुपालन, जैविक खेती प्रशिक्षण देकर किसानों को रोजगार मुहैया कराया जाएगा। वहीं कृषि रोड मैप में जैविक खेती कराने की योजना है।

सिक्किम राज्य में पूरी तरह जैविक की खेती होती है। उसी तर्ज पर गंगा के किनारे दो हजार एकड़ भूमि में जैविक खेती कराई जा रही है। पूर्वी चंपारण जिले के चंद्रहिया पंचायत को जैविक ग्राम बनाया गया है। जहां जैविक खेती की जाएगी।

वहीं किसानों के जैविक खेती से उपजाई गई सब्जी को देश के विभिन्न राज्यों को बेचा जाएगा। राज्य में किसान चौपाल लगाया जाएगा। जहां कृषि विभाग के अधिकारी और वैज्ञानिक जाकर जैविक खेती की नए तकनीक की गुर सीखाएंगे।

मौके पर प्रभारी मंत्री विनोद नारायण झा, विधायक श्यामबाबू यादव, डा. लालबाबू प्रसाद, धरनीधर मिश्र, विक्रम सिंह, चुन्नु सिंह, सुनिल सिंह, रामबाबू कुअंर, राजद नेता सह का-अपरेटिव चेयरमैन दिलीप यादव, विनोद सिंह, रुपेश यादव, संतोष कुमार,शंकर सर्राफ, दिलीप गिरी, अशोक कुमार, राजन मिश्र किसान सलाहकार संजय सिंह, राजेश कुमार, रघुवंश कुमारसिह, दीपक कुमार के अलावा कृषि विभाग के कई अधिकारी मौजूद थे।