मुख्यमंत्री के काफिले पर हमला लोकतंत्र के लिए घातक : कैसर
#प्रवेज़ अख्तर

सिवान:
बक्सर के नंदर गांव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले पर वहां के लोगों के द्वारा किया गया हमला लोकतंत्र के लिए घातक है, उक्त बातें जदयू के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य सह पूर्व जिला अध्यक्ष मुर्तुजा अली कैसर ने कही। इस हमले की घोर निंदा करते हुए श्री कैसर ने कहां कि यह घटना लोकतंत्र पर कुठारा घात है।तथा बिरोधीयो के हताशा का परिचायक है।इस में असामाजिक तत्वों की मिलीभगत से बिरोधियो ने ऐसे घटना को अंजाम दिया जो किसी भी सूरत में असहनीय है। बिरोधियो की ये चाल समाज में फिर अमन-चैन और शांति को भंग कर अराजकता की वापसी कर लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार को बदनाम करने की नाकाम कोशिश है। परंतु वैसे लोग इस बात को भली भांति जानते हैं कि हमारे नेता माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में अमन-चैन और शांति के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। वे विरोधियों के मंसूबे कभी पूरे नहीं होने देंगे। श्री कैसर ने दूसरी ओर कहा कि ऐसी घटना का लोकतंत्र के नजर में निंदनीय है।




Recent Comments