सारण :मढौरा रेफरल अस्पताल में अनुबंध पर चल रहे एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड सेवा बंद
#रिपोर्ट-मनोकामना सिंह /दैनिक खोज खबर डेस्क

मढौरा (सारण):मढौरा रेफरल अस्पताल में अनुबंधित एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड लम्बित भुगतान के आरोप लगा शुक्रवार से बंद कर दिया गया । इस आशय की सूचना कक्ष के द्वार पर संचालक द्वारा चिपका भी दिया गया है । सेवा प्रदत्त संस्था आई जी आई मेडिकल सिस्टम ने सिविल सर्जन को पत्र लिख अपने अधीन उप-बन्धित संचालिका की शिकायत पर भी अवलोकनार्थ विचार के लिये पत्र प्रेषित किया है । जिसमे लम्बित भुगतान के लिये प्रभारी चिकित्सा प्रभारी पर मद में राशि उपलब्धता के बावजूद गंभीर नहीं है , ये आरोप लगाये गये है । साथ ही 16 मार्च से जन सुविधा बंद कर देने की भी बात दर्शायी गयी है ।
▶क्या कहते है प्रभारी चिकित्सा पदाधिकरी-
एक्स-रे का संचालन कुंदन कुमार नौवीं पास युवक करता है ।जबकि जहीर अब्बास अल्ट्रासाउंड करता है , जो टेक्नीशियन नहीं है ।सर्टिफिकेट मांग के बाद भी बहुत दिनो से टालमटोल कर रहा । राशि उपलब्ध होने के बाद आई जी आई सिस्टम्स का मेल आज ही मिला है । जिसमे सोनोलोजीस्ट के लिये डॉ आरएन तिवारी का नाम भेजा गया है । जो प्रायः अस्पताल दो दिन ड्युत्ती करने आते है । लेकिन अल्ट्रासाउंड तो रोज होता है । फिर भी ऐसी स्थिति में सिविल सर्जन और डीएम से मार्गदर्शन मांग आगे की कारवाई की जायेगी ।-डॉ वीरेश कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकरी मढौरा




Recent Comments