सारण :मढौरा में बाइक लुटेरों ने फिर 16 हजार नगद के साथ होंडा साइन लूटे
#रिपोर्ट-मनोकामना सिंह /दैनिक खोज खबर डेस्क
೥मढौरा (सारण):स्थानीय थाना क्षेत्र के मढौरा-खैरा मेन रोड में माधोपुर गांव के पास लुटेरों ने नगद सहित बाइक लूट की घटना को अंजाम दिया है ।तीन बाइक से आधे दर्जन लुटेरों ने पीड़ित को रोककर नगदी ₹16000/- और मोबाइल के साथ होंडा साइन मोटरसाइकिल भी लूट फरार हो गये । फिर उन्ही के हेमलेट से मार जख्मी भी कर दिया । बताया जाता है की पीड़ित बाइक सवार ओलहनपुर निवासी दिलीप राय गुरूवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे मढौरा से अपने गांव ओलहनपुर लौट रहे थे , की रास्ते मे माधोपुर गांव के पास तीन बाइक पर सवार आठ-नौ की संख्या मे अपराधियों ने घेर लिया । फिर बाइक के साथ नगदी 16 हजार रुपये और मोबाईल भी लूट फरार हो गये । लुटेरों ने पीड़ित की हेलमेट से ही मार ज़ख़्मी भी कर दिया । जख्मी दिलीप राय ने अपनी इलाज कराकर थाने को भी सूचना दिया । इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष राम बालेश्वर राय ने बताया की पीड़ित के आवेदन पर मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है । लगातार बाइक चोरी और लूट की घटना होने की बाबत पूछने पर बताया की ऐसी संभावना बन रहा है कि थाना क्षेत्र के बाहर के अपराधी घटना को अंजाम दे रहे है । पुलिस इसकी भी जांच मे लगी है । विदित हो को थाना क्षेत्र मे लगातार शहर मे बाइक चोरी तो ग्रामीण क्षेत्रो मे बाइक लूट की पिछले कुछ महीने मे काफी वृद्धी हुई है । जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बनते जा रहा है । हाल ही में एक-दो रोज पहले बरदहिया गांव के पास अनुमंडल कार्यालय के लिपिक और राहीपुर गांव के पास पनापुर प्रखंड के एमडीएम प्रभारी भी लूट के शिकार हो चुके है ।