मढौरा अनुमंडल के लोजपा अध्यक्ष बने रवींद्र प्रसाद

मढौरा (सारण):
लोक जन शक्ति पार्टी ने अपनी संगठन विस्तार में मढौरा अनुमंडल के अध्यक्ष पद पर रवींद्र प्रसाद उर्फ बिहारी का मनोनयन किया है । पार्टी के जिलाध्यक्ष अतुल कुमार सिंह ने मनोनयन का पत्र जारी कर उम्मीद जताया है की असोईया निवासी रवींद्र प्रसाद उर्फ बिहारी के पार्टी के अनुमंडल अध्यक्ष बनने से संगठन को मजबूती मिलेगी । बिहारी के अध्यक्ष पद पर मनोनयन होने से सुनील कुमार सिंह , रवि कुमार , प्रमोद कुमार सहित अन्य लोगों ने भी बधाईयाँ दी है ।




Recent Comments