सारण :मांझी के युवक की करंट लगने से कोलकता में मौत, शव गांव पहुंचते मचा कोहराम

मांझी(सारण):मांझी थाना क्षेत्र के दुर्गा पुर निवासी शंकर चौधरी के पुत्र व कोलकाता के मशहूर सत्येंद्र सत्तू कंपनी में कार्यरत 35 वर्षीय संजय चौधरी की शुक्रवार को करंट लगने से मौत हो गई।रविवार को उसका शव ज्योंही दरवाजे पर पहुंचा उसके परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे।और वहां भारी भीड़ जमा हो गई।परिजनों ने बताया की मृतक उक्त कंपनी में पिछले 15 वर्षों से इलेक्ट्रिशियन के रूप में कार्यरत था।शुक्रवार को ड्यूटी पूरी कर अपने क्वार्टर पर निकलने वाला था तभी वह शार्ट सर्किट की चपेट में आ गया।कर्मियों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था।उसके तीनो छोटे भाई व पिता मजदूरी करते हैं।परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा तथा दो बेटियां हैं।वह बेहद मिलन सार तथा मुहल्ले का चहेता था।
मृतक के दाह संस्कार में पहुंचे मुखिया प्रतिनिधि राहुल गुप्ता ने परिजनों को कबीर अंत्येष्टि योजना का तीन हजार रुपये प्रदान किया।मौके पर सरपंच सरल मांझी धर्मेंद्र सिंह मिथिलेश कुमार तथा भगवान लाल चौधरी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।




Recent Comments