अर्जुन भारतीय “दैनिक खोज खबर” नरकटियागंज की रिपोर्ट:-नरकटियागंज शहर के मस्जिद मे आज दिनांक 23/6/2017 दिन शुक्रवार को मुकद्दस माह-ए-रमजा़न  के अलविदा जुम्मा की नमाज़ का बड़ा महत्व है. इस दिन तमाम रोजेदार एक जगह एकत्र होकर नमाज़ अदा करते है और धरती के सभी इन्सान की सलामती की दुआ करते है. वे जिस मुल्क में हैं उसकी तरक्की की दुआ कर शांति पूर्वक जीवन बिताने की दुआ करते है. अलविदा जुमा की नमाज़ बड़ी मस्जिद के पेश ए इमाम कासमी साहब ने पढाई और तकरीर पेश किया. बाद नमाज़ मुल्क के लोगों की शांति और तरक्की की दुआ पढ़ी गई. उसके बाद सबों ने ज़कात भेंट किया, फिर नाजिम आला अंजुमन इस्लामिया ने अपनी बात रखी और लोगो से शांति व सद्भाव बनाये रखने की अपील की।