शव को गायब करने का आरोप
【 ✍परवेज अख्तर/सिवान 】
रघुनाथपुर (सिवान) : थाना क्षेत्र के मुरारपट्टी निवासी सुमित्रा देवी ने मंगलवार को थाने में आवेदन देकर अपने पति की हत्या कर शव को गायब करने की प्राथमिकी दर्ज कराते हुए गांव के ही एक दंपती को आरोपित किया है। उसने आरोप लगाया है कि उसका पति सुरेश महतो 5 मई की शाम 7 बजे से गायब होने हो गया। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि गायब होने के 15 दिन बाद गांव के ही रामसबुल महतो एवं उनकी पत्नी गुलजारो देवी पति को रघुनाथपुर बाजार के तरफ ले गए। इसकी जानकारी गांव के ही एक लड़के दी। जब इस बाबत गुलजारो देवी से पूछताछ की गई तो बताई कि सुरेश महतो दूसरे प्रदेश में कमाने के लिए गया है।




Recent Comments