सारण :बिजली के करंट से मरे युवक के परिजनों से मिले प्रतिनिधि, सांसद ने भी जताया शोक

दरियापुर
स्थानीय थाना क्षेत्र के मठ ककड़ा गाँव में बीते गुरूवार को करंट के चपेट में आने से मरे युवक के परिजनों से सारण के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी के प्रतिनिधि और भाजपा कार्य समिति के सदस्य राकेश कुमार सिंह तथा रंधीर कुमार सिंह ने मुलाकात कर शोक प्रकट किया.इस दौरान राकेश सिंह ने दूरभाष की सहायता से पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी और सारण विद्युत अधिक्षक अभियंता केएन झा से बात कर हर संभव सरकारी लाभ दिलवाने की बात कही.वही प्रतिनिधि के सूचना पर सोनपुर अनुमंडल पदाधिकारी सुधीर कुमार ने मृतक का बीपीएल परिवार की श्रेणी में नाम होने से तत्काल परिवारिक लाभ के रूप में बीस हजार रुपये देने की जानकारी दिया. मालूम हो की गुरूवार की शाम मठ ककड़ा गाँव निवासी राम चन्द्र गिरी का पैतालिस वर्षीय पुत्र उमेश गिरी की मौत 440 वोल्ट के विद्युत प्रवाहित तार टुट कर शरीर पर गिरने से हो गया था. मृतक भाई में अकेला था तथा पिता की भी मृत्यु बहुत पहले ही हो गया हैं. परिवार में बचे पत्नी लालसा देवी सहित छोटे छोटे चार बच्चों पर दुखो का पहाड़ टुट गया है.पोस्टमार्टम के उपरांत शुक्रवार को जब युवक का शव पैतृक आवास मठककड़ा पहुंचा तो एक बार फिर पुरे परिजनों सहित गाँव के आस परोस के लोगों की आँखों से आंसू छलक पड़े. सांत्वना देने वालों में मुकेश गिरी,सुरेश शर्मा, बिरेन्द्र गिरी, जितेन्द्र गिरी, अनिल गिरी, मंगरपाल पंचायत के पूर्व मुखिया तथा प्रतिनिधि मोसाहेब महतो आदि उपस्थित थे.