सारण :चार सूत्री मांगों को लेकर आंगनबाड़ी सेविकाओं ने प्रधानमंत्री व वित्तमंत्री का किया पुतला फूंका
#सुवास प्रसाद की रिपोर्ट

पानापुर (सारण)
पानापुर बाज़ार पर शुक्रवार को आंगन बाड़ी सेविकाओं ने पुतला दहन किया ।आंगनबाड़ी सेविकाओं ने प्रखंड कार्यालय से विरोध-प्रदर्शन करते हुए के पानापुर बज़ार गांधी चौक पहुंचीं । मोदी- जेटली मुर्दाबाद के नारा के साथ अरुण जेटली एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। सेविकाओं का चार सूत्री मांगों में मानदेय बढ़ाने, नियमित करने , पेंशन देने व आठ घण्टे ड्यूटी लेने की मांग शामिल है।पुतला दहन करने वाली सेविकाओं में मंजू कुमारी, सुनीता कुमारी, राजकुमारी,लालती कुमारी, किरण शर्मा,उषा देवी सहित दर्ज़नो सेविकाएं शामिल हुई।




Recent Comments