सारण : क्लर्क का बाइक अपराधियों ने कट्टा दिखाकर लूटा
मढ़ौरा /सारण
अनुमंडल कार्यालय के एक क्लर्क की बाइक अपराधियों ने कट्टा का भय दिखाकर लूट ली । मिली जानकारी के अनुसार अनुमंडल कार्यालय के क्लर्क प्रमोद नारायण प्रसाद अपनी ड्यूटी से वापस देर संध्या अपने घर खोदाईबाग लौट रहे थे । बिक्टोरिया बाजार के पहले से ही एक बाइक पर तीन की संख्या में अपराधी पीछा कर विक्टोरिया पुल के करीब अपराधियों ने ओवर टेक कर क्लर्क की बाइक घेर कर कट्टा भिड़ा बाइक का चाभी छीन लिया । बाद में धमकाते हुए बाइक लेकर बिक्टोरिया बाजार की तरफ भाग निकले । अपराधियों ने मोबाइल भी मांगी लेकिन क्लर्क ने चालाकी से मोबाइल छुपा ली । पीड़ित क्लर्क ने थाना पहुच कर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया । विदित हो की मढौरा और आस पास के क्षेत्रो मे बाइक लूट की घटनाये पिछले कुछ महीने से बढे हुये है । जिससे लोगो मे दहशत है ।