सारण :वाहन की ठोकर से बाईक सवार दो लोग घायल
पारसा
परसौना पारसा मुख्यपथ पर बनकेरवा बांध के समीप 407 वाहन की ठोकर से बाईक पर दो लोग घायल हो गया।घायलो में बालीगाव पंचायत के पूर्व मुखिया स मुखिया पति राज किशोर राय तथा भिखारी छपरा गांव निवासी सत्येन्द्र सिंह शामिल है।दोनों घायलो को स्थानीय लोगो द्वारा उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया।घटना के सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँच चालक को हिरासत में लिया।वाहन को जप्त कर लिया गया।गिरफ्तार चालक थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर निवासी कैलाश राय बताया जाता है।घटना को लेकर घायल सत्येन्द्र सिंह ने थाना को लिखित देकर करवाई करने की मांग किया।