सारण :फेमीना क्लब ने दलित बस्ती के बच्चों के बीच खिचडी खिलाकर एहसास कराया अपनापन

छपरा
अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था लायंस क्लब के स्थानीय युवा महिला इकाई लियो क्लब ऑफ़ छपरा फेमीना के द्वारा स्थानीय राजेंद्र स्टेडियम के समीप दलित बस्ती में मौजूद छोटे बच्चों के बीच खिचडी खिलाकर लायंस क्लब इंटरनेशनल के संस्थापक मेलविन जोन्स एवम इंटरनेशल प्रेसिडेंट नरेश अग्रवाल का जन्मदिवस मनाया गया उक्त अवसर पर हंगर चेयरपर्सन श्वेता राय ने कहा कि यह सत्य है कि हम एक दिन खिचडी खिला कर किसी का पेट प्रतिदिन के लिए तो नहीं भर सकते परंतु इस तरह के सामाजिक गतिविधियों द्वारा समाज के सभी वर्गों के लोगों को जागरुक करने का एक संदेश दिया जा सकता है जिससे समाज को एक नई दिशा मिलेगी ।

मौके पर अध्यक्षा मधुमिता गुप्ता ,सचिव सबीना ,कोषाध्यक्ष प्रियंका ,डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट कुंवर जायसवाल ,लायन नवीन कुमार, लायन सचिव अजय कुमार ,पूर्णिमा ,पूजा ,शिवांगी हर्षाली के साथ-साथ अन्य सदस्य मौजूद थी ।
उक्त जानकारी क्लब पी आर ओ लियो शबाना खातून ने दी।




Recent Comments