सारण :बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक, सौतेले व्यवहार व शोषण नीतियो की भर्त्सना
छपरा : दिनांक 13.01.2018
बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक जिला स्कूल के प्रांगन मे संपन्न हुई।इस बैठक मे जिला के संघीय पदाधिकारी के अलावे विभिन्न प्रखंडो के संघीय पदाधिकारीयो ने एक स्वर से सरकार के नियोजित शिक्षको के प्रति सौतेले व्यवार व शोषण नीतियो की भर्तसना की।सदर प्रखंड के सचिव राजनारायण राम ने कहा कि जब मान्नीय उच्च न्यायालय पटना ने नियमित शिक्षको की भांति सभी सुविधाए नियोजित शिक्षको को भी देने का ऐतिहासिक फैसला सुनाया तो सरकार ने हम नियोजितो को परेशान करने के लिए सर्वोच्च न्यायालय मे अपपील दायर कर अपनी मंशा स्पष्ट कर दी कि हम अपना काम निकालेंगे लेकिन नियोजितो के प्रति समान वेतनमान व सुविधाए लागु नही करेंगे। वही पानापुर प्रखंड अध्यक्ष नीरज कुमार सिह ने कहा कि हम नियोजित शिक्षको का शोषण सरकर द्वारा 2003 से ही जारी है।नियमित बहाली को बन्द कर सरकार ने नियोजन की प्रक्रिया अपनाई और उसे नियमित कर दिया और हर साल दो साल पर नियोजन कर शिक्षको का शोषण करना शुरू किया।उन्होने कहा कि अल्प मानदेय पर अपना काम निकालती रही जब नियोजित शिक्षक पटना उच्च न्यायालय मे अपने हक की गुहार लगाई तो माननीय न्यालय ने गुहार सुना और हमारे पक्ष मे फैशला सुनाया लेकिन सरकार इस फैसले को स्थगित करवाने सुप्रीम कोर्ट गई है लेकिन वहां भी हमारी जीत होगी।जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिह ने कहा कि हम सभी सारण व बिहार के नियोजित शिक्षक भले ही अल्प वेतनभोगी है लेकिन हम सभी चार लाख नियोजित एक होकर सुप्रीम कोर्ट मे लडेंगे व समान काम समान वेतन सहित सभी सुविधांए सुप्रीम कोर्ट मे भी जीत कर हासिल करेंगे।सरका की नीयति अब किसी से छुपी नही है लेकिन हम सभी शिक्षक सत्य व अपने हक की लडाई लड रहे है हमारी जीत माननीय उच्च न्यायालय मे मिल चुकी है सर्वोच्च न्यायालय मे भी हमारी जीत होगी।उपस्थित सभी संघीय पदाधिकारियो ने एक स्वर से आर्थिक सहयोग करने प्रत्येक शिक्षको से विद्यालयो मे घुम-घुम कर सहयोग एकत्र करने का निर्णय लिया। इसके अलावे सारण के किसी राष्ट्रीय कृत बैक मे खाता खोलने का भी निर्णय लिया गया।
इसके अलावे सारण के शिक्षको से जुडी बकाये वेतन व एडियर भुकतान सहित अन्य स्थानीय समस्याओ पर भी चर्चा की गई सीआर सी सी,बी आर पी नियमावली मे भी नियोजितो के प्रति सौतेले व्यवहार की भी भर्तसना की गई ।उपस्थित संघीय पदाधिकारियो मे सामिल रहे जिला महासचिव जाहीर अहमद हुस्सैन,बनियापुर प्रखंड अध्यक्ष अनुग्रह नारायण, पानापुर सचिव मुहम्मद कासीम,परसा सचिव मालिक राम,अमनौर के प्रशांत कुमार पाण्डेय व मनोरंजन कुमार,सदर अध्यक्ष संजीत कुमार साह सोनपुर सचिव अमोद कुमार व अध्यक्ष बबलु कुमार सिह,दिघवारा अध्यक्ष अंजनी कुमार दरियापुर अध्यक्ष कुमार शैलेश, संयोजक करूणेश कुमार रंजन कुमार पाण्डेय,अवधेश कुमार,राजेश कुमार,विजय कुमार अनील कुमार सहित अन्य संघीय पदाधिकारी उपस्थित थे बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिह सिह ने की।





Recent Comments