इसुआपुर/सारण।
भारतीय स्टेट बैंक शामकौरिया के दो ऑफिसर कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए हैं. जिससे बैंक कर्मियों तथा ग्राहकों को संक्रमण से बचाव के मद्देनजर बैंक में पब्लिकली कामकाज बंद कर दिया गया है तथा बैंक को सैनिटाइज किया जा रहा है.इस बावत ब्रांच मैनेजर प्रमोद कुमार ने बताया कि दो दिन पूर्व फील्ड ऑफिसर तथा अकाउंटेंट की तबीयत खराब हुई थी.जिसके बाद उन्होंने कोरोना टेस्ट कराया था . जिसका रिपोर्ट रविवार की शाम पोजिटिव आया है. जिसके बाद से दोनों ऑफिसर क्वारंटाइन हो गए हैं। बैंक के दो अन्य स्टाफ तथा गार्ड भी दो दिन पूर्व तबीयत खराब होने पर छुट्टी पर चले गए हैं.ब्रांच मैनेजर ने बताया कि बैंक के सभी स्टाफ को भी कोरोना जांच कराने के लिए बोला गया है . छुट्टी मिल जाने के बाद मैं भी अपनी जांच कराऊंगा.वहीं इस बाबत इसुआपुर के बीडीओ, थानाध्यक्ष तथा बैंक के रीजनल ऑफिसर को भी सूचित कर दिया गया है. बैंक कर्मियों के कोरोनावायरस पॉजिटिव रिपोर्ट की खबर से पिछले दिनों बैंक में लेन देन करने गए ग्राहकों में भी भय व्याप्त हो गया है.