बिजली की करंट लगने से 30 वर्षीय युवक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

अमनौर थाना क्षेत्र के खासपट्टी बिन्द टोली गांव में बिजली की करंट लगने से एक 30 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक कृष्णा महतो का 30 वर्षीय पुत्र श्रवण कुमार महतो बताया गया है. घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह घर के बगल के कमरे में बिजली की कनेक्शन में गड़बड़ी आने के कारण कृष्णा महतो उस कमरे में जाकर बिजली का तार जोड़ने लगा जहां बिजली के खुले तार से उसके हांथ संपर्क में आ गया. तार के संपर्क में आने के साथ ही करंट लगने से युवक अचेत हो गिर पड़ा. जिसे देख परिजनों में हाहाकार मच गया. आनन – फानन में परिजनों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से अचेत पड़े युवक को उपचार के लिए स्थानीय पीएचसी ले जाया गया. जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों प्राथमिक उपचार के बाद छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. जहां उसकी मौत रास्ते में ही हो गयी. शव घर आते ही परिजनों में कोहराम मच गया. वहीं गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया. परिजनों की चीख – पुकार मच गयी. परिजन शव से लिपट कर बिलख बिलख कर रोने लगे. पत्नी लक्षमीनियां देवी , मां लालझड़ी देवी,व पिता कृष्णा महतो , छोटा भाई रंजीत कुमार सहित अन्य परिजनों का रो – रोकर बुरा हाल था. पत्नी रोते – रोते बेहोश हो कर जमीन पर गिर पड़ती थी.