सारण :प्रभुनाथ कॉलेज परसा के सरकारी खाता से फर्जीवाड़ कर 16 लाख रूपये निकासी करने का असफल प्रयास, प्राचार्य ने बैंक को दी शिकायत

#दीपक कुमार सिंह /परसा:जेपी विश्वविद्यालय के अंगीभूत इकाई प्रभु नाथ कॉलेज परसा के सरकारी खता से फर्जीवाड़ कर 16 लाख रूपये निकासी करने का असफल प्रयास करने का मामला प्रकाश में आया है।जिसको लेकर प्रचार्य डॉ पुष्प राज गौतम ने स्थानीय बजार स्थित एसबीआई शाखा परसा के शाखा प्रबंधक को लिखित शिकायत कर फर्जीवाड़ निकासी करने वाले को चिन्हित कर करवाई करने का अपील किया है।प्रचार्य द्वारा शाखा प्रबन्धक को दिया गया आवेदन में बताया गया है कि गत 13 जुलाई 17 को कॉलेज के कर्मी हरीहर राय के नाम से 600 सौ रूपये चेक संख्या 807197 निर्गत किया गया था।जो बैंक से उसी डेट में कर्मी हरिहर राय द्वारा 600 रूपये राशि का निकासी कर लिया गया था।कॉलेज के उसी चेक नंबर से गत 9 अप्रैल 18 को फर्जीवाड़ कर पुनः16 लाख रूपये की निकासी करने का असफल प्रयास किया गया।राशि निकासी करते समय प्रचार्य के मोबाईल पर राशि निकासी हेतु अनुमति प्राप्त करने के लिए सन्देश और फोन आया।फोन पर प्रचार्य ने मोटी रकम की निकासी के लिए कोई चेक निर्गत नही करने की जनकारी दिया।जिसपर पहल करते हुए बैंक द्वारा खता में होल्ड लगा दिया गया।
#फर्जीवाड़ में कही कॉलेज कर्मचारी का हाथ तो नही का हो रहा है चर्चा-
पी एन कॉलेज परसा में 16 लाख रूपये की फर्जीवाड़ कर राशि निकासी करने की प्रयास को लेकर कॉलेज तथा बजार में कई प्रकार की बाते की जा रही है।राशि निकासी की गई चेक से पुनःमोटी राशि निकासी करने की फर्जीवाड़ को लेकर कॉलेज कर्मी का संलिप्तता होने की चर्चा जोड़ो पर चल रही है।तो कुछ लोगो का मानना है कि साइबर क्राइम नेटवर्कर द्वारा राशि निकासी का प्रयास करने का अनुमान लगाया जा रहा है।कॉलेज की सरकारी खता से फर्जीवाड़ कर राशि निकासी करने का यह पहला मामला है।फर्जीवाड़ कर राशि निकासी के प्रयास में लोगो का अब बैंक कर्मी द्वारा जाँच के बाद आने वाले तथ्य पर नजर टीकी है।
*फर्जीवाड़ कर राशि निकासी करने की असफल प्रयास की जांच के लिए प्रचार्य ने कई पदाधिकारी को दिया आवेदन*
पीएन कॉलेज के प्रचार्य डॉ पुष्प राज गौतम ने बताया कि कॉलेज की सरकारी खता से फर्जीवाड़ कर गलत चेक से 16 लाख की मोटी रकम निकासी करने की मामले को गंभीरता से लेते हुए कई पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर पुरे मामले की जांच कर फर्जीवाड़ करने वाले पर उचित करवाई करने की मांग किया है।प्रचार्य ने पीएनसी 087/018 आवेदन संख्या के माध्यम स्थानीय थानाध्यक्ष परसा एसबीआई शाखा प्रबंधक परसा जीएम एसबीआई पटना साइबर क्राइम ब्रांच पटना वित्त सचिव भारत सरकार नई दिल्ली आदि पदाधिकारी को आवेदन भेज राशि निर्गत चेक किसके माध्यम और दोबारा कैसे बैंक में राशि निकासी के लिए भेजे जाने समेत कई मांग किया गया है।प्रचार्य ने कॉलेज के किसी कर्मी को फर्जीवाड़ में संलिप्ता होने से इंकार किया।मामले की जांच उपरांत आने वाले तथ्य से फर्जीवाड़ करने वाले का नाम खुलासा होने की बाते कही।