सारण :मशरक के दुमदुमा शिवमंदिर पर सात दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ सह धर्मसम्मेलन वैदिक मंत्रोचारण से हुआ शुभारम्भ 
मशरक (सारण):
मशरक प्रखंड के दुरगौली पंचायत मे स्थानीय शिवमंदिर मे पंचायत भर मे पहली बार दुमदुमा के शिवमंदिर पर सात दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ सह धर्मसम्मेलन का आज सुबह से ही वैदिक मन्त्रोच्चारण के साथ पुजा व मंडप पूजन के साथ पूरे पंचायत के ग्रामीणों ने एकत्रित होकर श्रद्धा पूर्वक पुजा मे सम्मिलित हुए और हवन कार्य प्रारंभ किया गया ।यज्ञस्थल पर काफी ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी है ।परन्तु मौसम का मिजाज कुछ बदला हुआ नजर आ रहा है हल्की बारिश के बावजूद लोग अपने स्थान पर जमे हुए है ।लोग भगवान महाविष्णु जी के जयकारे के साथ पुजा सफल करने की आराधना कर.रहे है ।वहीं संयोजक शिवबहादुर सिंह एवं सह संयोजक राजेन्द्र सिंह उर्फ राजूसिंह अपनी पत्नी मिन्ता देवी और पुत्र राहुल रमण पुत्री रश्मी रथी व पम्मी नातिन रिद्विका के साथ पानी मे भिंगते हुए अपने आसन पर बैठकर पुजा करते रहे ।     पुजा मे श्री मधुसुदनाचार्य महाराज के देख रेख मे होने वाली इस यज्ञ मे प्रवचनकर्ता जगतगुरु रामानुजाचार्य, श्री लक्ष्मणाचार्य जी व महाराज गजेन्द्र मोक्षपीठाधीश्वर  संत महात्मा लोगों का  4 नवंबर तक प्रबचन व जमवाडा़ लगा रहेगा ।
न्यूज़ इनपुट -हरिकिशोर सिंह , मशरक