मढ़ौरा लोकोमोटिव रेल इंजन कारखाना में अक्टूबर से उत्पादन होगा शुरू-रुड्डी

#मनोकामना सिंह /दैनिक खोज खबर डेस्क :
मढौरा (सारण):स्थानीय निर्माणाधीन रेल इंजन कारखाना में इसी वर्ष अक्टूबर माह से रेल इंजन उत्पादन कार्य शुरू हो जायेगा । कारखाना निरीक्षण के दौरान जीई के प्रतिनिधियों से कार्य प्रगति की जानकारी लेने के उपरांत पूर्व केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रुड्डी ने मीडिया को इसकी जानकारी दी । शुक्रवार दोपहर बाद श्री रुड्डी ने मढौरा प्रखंड के वाजिद भौरहा-ताल पूरैना स्थित निर्माणाधीन रेल कारखाना का निरीक्षण किया

। उत्पादन शुरू होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कारखाना का लोकार्पण कराने के सवाल पर श्री रुड्डी ने कहा की सभी तैयारियां पूरी हो जाने के बाद लोकार्पण की तिथि निश्चित की जायेगी । फिर इस मसले पर प्रधानमंत्री से विमर्श कर आग्रह किया जायेगा । बिहार के विकास के लिये प्रधामनंत्री से चर्चायें होती रहती है । इस मामले में प्रधानमंत्री गंभीर है । उम्मीद जताया जा सकता है की प्रधानमंत्री लोकार्पण के मौके पर अपनी गरिमामयी उपस्थिति देंगे ।
वही दूसरी तरफ पूर्व केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद श्री रुड्डी के रेल कारखाना के निरीक्षण की जानकरी मिलने पर पूर्वाह्न से ही स्थानीय ग्रामीणों ने अपनी हितों की मांग के समर्थन में धरना भी आयोजित किया था । जिसमें स्थानीय अधिग्रहित भूमि दताओ के परिवार के सदस्यों को रेल कारखाना में रोजगार मुहैया कराने की मांगे प्रमुख था । निरीक्षण के क्रम में पहुंचे श्री रुड्डी ने पहले धरानार्थीयो से बातचीत किया । फिर ग्रामीणों की मांग के लिये जीई के प्रतिनिधियों के सामने रखने के लिये पांच सदस्यीय ग्रामीण प्रतिनिधियों का समूह अपने साथ समीक्षात्मक बैठक में ले गये । जहां पर कराखाना के प्रतिनिधियों के साथ रोजगार पर भी चर्चा हुई । निरीक्षण की इस मौके पर जीई के प्रतिनिधि , स्थानीय अनुमंडल मढौरा के एसडीएम संजय कुमार राय, अमनौर के पूर्व विधायक कृष्ण कुमार उर्फ मंटू सिंह के साथ ही भाजपा के बिहार राज्य परिषद के सदस्य राकेश कुमार सिंह , शम्भू प्रसाद सिंह , नागेंद्र राय , भानू प्रताप सिंह , कामेश्वर ओझा , बलिराम तिवारी , किसान प्रतिनिधियों में भाकपा के राम बाबू सिंह ,मुखिया वीरेंद्र राय , मुखिया प्रतिनिधी हर्षवर्धन दीक्षित , ग्रामीण चंदेश्वर राय ,भर्दुल महतो , कमलेश कुमार , मनोज गुप्ता थे ।




Recent Comments