लोकसभा चुनाव तैयारी को लेकर अमनौर में हुई समीक्षात्मक बैठक, डीएम व एसपी ने दिये कई दिशा-निर्देश

अमनौर /सारण – सभी मतदान केंद्रों पर रैंप, बिजली, पानी, शौचालय व सेड की व्यवस्था हर हाल में होनी चाहिए. वहीं मतदान केंद्र व आसपास के इलाकों का भ्रमण कर किसी भी गड़बड़ी की आशंका हो तो इसकी सूचना अविलंब साझा करें उक्त बातें लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर चल रही समीक्षा बैठक के दौरान डीएम, सारण सुब्रतो कुमार सेन ने स्थानीय प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में मौजूद सभी सेक्टर प्रभारीयों को निर्देश देते हुए कही. उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायगी. उन्होंने बैठक में मौजूद सभी सेक्टर प्रभारीयों से एक एक बुथ का हाल जाना. जहां सेक्टर प्रभारीयों ने कुछ बुथो पर बिजली तो कुछ बुथो पर शौचालय की कमियां गिनाई. जहां डीएम, सारण ने विभागीय अधिकारियों को जल्द से जल्द इन कमियों को दूर करने का निर्देश दिया. उन्होंने सेक्टर प्रभारीयों को निर्देश दिया कि इस बार विशेष रूप से दिव्यांग मतदाताओं को चिन्हित कर उसे चुनाव के दिन सवारी की व्यवस्था कर मतदान केंद्रों पर ले जाकर मतदान कराना सुनिश्चित करेगें. उन्होंने बताया कि लगभग 35 हजार दिव्यांग मतदाता है. डीएम सुब्रतो कुमार सेन ने कहा कि कुछ ही दिनों के अंदर चुनाव की अधिसूचना जारी हो जायेगी. इस स्थिति में मोडल कोर्ट आॅफ कन्डक्ट का पालन करना है. इस दौरान बैठक में शामिल एसपी, सारण हरकिशोर राय ने पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक बुथ वार दस असमाजिक तत्वों व चुनाव में गड़बड़ी फैलाने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ 107 की कार्रवाई करे. अमनौर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कम से कम 870 लोगों के विरुद्ध 107 की कार्रवाई करने की बात कही. जरूर पड़ी तो अपराधियों के खिलाफ सीसीए की कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उक्त मौके पर मुख्य रूप से डीडीसी, सारण सुहर्ष भगत, एडीएम भरत भूषण प्रसाद, मढौरा एसडीओ बिनोद तिवारी, मढौरा डीएसपी बीरेंद्र कुमार साव, सोनपुर डीएसपी, अमनौर बीडीओ विभु विवेक, अमनौर सीओ सुशील कुमार, अमनौर थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी व सेक्टर प्रभारी शामिल थे.