मृतक राजेश शर्मा के शोकाकुल परिजन

मढ़ौरा(सारण)। जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों अमनौर और मकेर में अभी संदेहास्पद मौत के मामलें थमे भी नहीं थे कि गुरुवार को मढ़ौरा के कर्णपुरा गांव के दो, कोल्हुआ के एक और जमालपुर के एक व्यक्ति को मिलाकर कुल चार लोगों की संदेहास्पद मौत की खबर आग की तरह फैल गई।हालांकि ये मौत का सिलसिला दो दिन पहले से ही शुरू था लेकिन परिजन प्रशासन के भय से आनन फानन में शव का दाह संस्कार कर चुके हैं।खबर फैलते ही स्थानीय अनुमंडल प्रशासन के अधिकारियों ने मृतकों के घर जाकर मामलें की जानकारी प्राप्त किया।पिछले दो दिनों से एक एक कर चार लोगों की मौत मामलें में मुख्य रूप से नाम कोल्हुआ गांव के रघुबीर मांझी के 65 वर्षीय पुत्र भूलन मांझी, कर्णपुरा गांव के चंद्र देव महतो के 50 वर्षीय जवाहिर महतो, राम प्रवेश शर्मा के 40वर्षीय पुत्र राजेश शर्मा और जमालपुर गांव के सुरेंद्र सिंह के 40 वर्षीय पुत्र मुन्ना सिंह का नाम बताया जा रहा है।वहीं कर्णपुरा गांव के एक व्यक्ति रविन्द्र गिरी की आंख की रोशनी गायब होने की शिकायत पर इलाजरत बताये जा रहे हैं।

मृतक जवाहिर महतो के शोकाकुल परिजन

मृतकों के परिजनों में एक ने ठंड लगने से मौत की बात बता रहे है।वहीं जवाहिर महतो और राजेश शर्मा के परिजनों ने साफ साफ कह रहे हैं कि शराब पीने से लोगों की मौत हुई है।परिजनों ने कहा कि शराब पीने के बाद घर आने पर उल्टी से तबियत बिगड़ने लगी और बाद में आंख से नही दिखाई देने की शिकायत थी।परिजन समुचित इलाज कराते, उसके पहले ही पीड़ित व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।सभी मृतकों के निकट परिजनों ने अंतिम संस्कार भी कर चुके हैं।मृतक जवाहिर महतो के पुत्र ने बताया कि पुलिस प्रशासन के लोग आए थे तो हमलोगों ने कहा कि शराब पीने से मेरे पिताजी की मौत हुई है, तो उनलोगों ने कहा कि नहीं ठंड लगने से मौत हुई है।

इस संबंध में मढ़ौरा एसडीओ योगेंद्र कुमार ने कहा कि तीन लोगों की मौत की बात सामने आई है, लेकिन परिजन शव का दाह संस्कार कर चुके हैं, इसलिये इसे अब संदेहास्पद ही मामला कहा जायेगा।पोस्टमार्टम कराया जाता तभी तो कुछ स्पष्ठ रूप से कहा जा सकता था।उन्होंने ये भी कहा कि ऐसे मामलें में कोई बीमार या इलाजरत हो तो इसकी सूचना प्रशासन को लोग दे।